Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में अपराधों के बदलते स्वरूप

उत्तराखंड में अपराधों के बदलते स्वरूप

काशीपुर: उत्तराखंड में पिछले तीन वर्षों के दौरान हत्या, बलात्कार और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में भारी गिरावट देखी गई है, वहीं अपहरण, चोरी, वाहन चोरी और लूट जैसे अपराधों में वृद्धि हुई है. यह जानकारी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट द्वारा मांगी गई आरटीआई के जवाब में सामने आई.

काशीपुर निवासी नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से 2023 में दर्ज अपराधों की जानकारी मांगी थी. इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने वर्ष 2021, 2022 और 2023 के अपराधों के तुलनात्मक विवरण के साथ यह जानकारी दी, जो पुलिस उपाधीक्षक सी.सी.टी.एन.एस. विवेक सिंह कुटियाल द्वारा सत्यापित की गई थी.

उत्तराखंड में बढ़ते महिलाओं के खिलाफ़ अपराध

हत्या, दहेज हत्या, और बलात्कार के मामलों में कमी

  • हत्या: 2021 में हत्या के 208 मामले दर्ज हुए, जो 2022 में घटकर 187 और 2023 में 183 हो गए, यानी तीन वर्षों में 12% की कमी आई.
  • दहेज हत्या: 2021 में दहेज हत्या के 72 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2022 में 70 और 2023 में 33% की कमी के साथ 48 पर आ गए.
  • बलात्कार: 2021 में बलात्कार के 534 मामले दर्ज हुए थे, जो 2022 में 62% की वृद्धि के साथ 867 हो गए. 2023 में, यह संख्या 21% की गिरावट के साथ 421 हो गई.

अन्य अपराधों में भी गिरावट

  • हत्या के लिए अपहरण के मामले 2021 में 4 थे, जो 2023 में 75% की कमी के साथ केवल 1 रह गए.
  • फिरौती के लिए अपहरण: 2021 में 6 मामले थे, जो 2023 में 66% घटकर 2 रह गए.
  • आईटी एक्ट के तहत अपराध: 2021 में 668 मामले थे, जो 2023 में 38% घटकर 417 हो गए.
  • अन्य IPC अपराध: 2021 में 4145 मामले दर्ज हुए थे, जो 2023 में 40% की कमी के साथ 2503 हो गए.

अपहरण, चोरी और लूट के मामलों में वृद्धि

  • अपहरण: 2021 में 819 मामले थे, जो 2023 में 54% बढ़कर 1264 हो गए.
  • चोरी: 2021 में 2195 मामले दर्ज हुए, जो 2023 में 38% बढ़कर 3001 हो गए.
  • आटो/मोटर वाहन चोरी: 2021 में 963 मामले थे, जो 2023 में 58% बढ़कर 1520 हो गए.
  • लूट: 2021 में 174 मामले थे, जो 2023 में 12% बढ़कर 195 हो गए.

यह रिपोर्ट राज्य में अपराधों के बदलते स्वरूप को दर्शाती है. जहां गंभीर अपराधों में कमी आई है, वहीं चोरी और अपहरण जैसे अपराधों में बढ़ोतरी चिंता का विषय है.

काफल ट्री लाइव के वाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े : काफल ट्री लाइव वाट्सएप्प ग्रुप

यूट्यूब पर हमारी चुनिन्दा रपट देखें : काफल ट्री लाइव यूट्यूब
फेसबुक में हमें फॉलो करें : काफल ट्री लाइव फेसबुक
इंस्टाग्राम पर हमें फॉलो करें : काफल ट्री लाइव इंस्टाग्राम